सदस्य

 

शनिवार, 24 अक्तूबर 2009

अगले साल फिर बीस हजारी होगा सेंसेक्स

सेंसेक्स अगले साल जनवरी में फिर 20 हजारी हो जाएगा। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी भी 6 हजार के स्तर को पार कर जाएगा। देश के प्रमुख उद्योग चैंबर एसोचैम ने ये आसार व्यक्त किए हैं। चैंबर ने निवेशकों के भरोसे को अपने इस अनुमान का आधार बनाया है। विदेशी संस्थागत निवेशकों [एफआईआई] द्वारा दलाल स्ट्रीट में पूंजी झोंकने का सिलसिला जारी रखने से भी इस भरोसे को बल मिला है।

बीते साल जनवरी में सेंसेक्स ने 21 हजार का स्तर छुआ था। लेकिन दुनिया भर में आए वित्तीय बवंडर ने भारतीय शेयर बाजार का भी बंटाधार कर दिया। इससे सेंसेक्स अक्टूबर, 08 में आठ हजार के स्तर से भी नीचे चला गया था। फिलहाल यह 17 हजार के आसपास घूम रहा है।

एसोचैम के मुताबिक अगस्त, 09 में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर बढ़कर 10.4 फीसदी हो गई। इसके आगे भी बढ़ने के अनुमान हैं। दूसरे अन्य कारक भी बाजार में जान फूंकने का काम करेंगे। ग्रामीणों की आमदनी में इजाफा होने से उनकी भी बाजारों में हिस्सेदारी बढ़ेगी। इसके अलावा टेलीकाम, आटो और एफएमसीजी क्षेत्र में जारी तेजी भी सेंसेक्स को 20 हजार के स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

5 टिप्‍पणियां:

  1. सचमुच अच्‍छे आसार दिख रहे हैं .. अभी 10 दिसम्‍बर तक ही तो बडी तेजी आनी है !!

    जवाब देंहटाएं
  2. हमे लालच ही नही कही भी जाये, भाड मै जाये हमे क्या...:)

    जवाब देंहटाएं
  3. शुभकामनाओं से भी ज्यादा मंगलकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  4. अगर ऐसा ही हुआ तब तो अच्छा होगा और बड़ी ही खुशी की बात होगी! मेरी शुभकामनायें हैं!

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter