सदस्य

 

सोमवार, 4 अक्तूबर 2010

कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 में कौन हैं स्वंर्ण के शर्तिया दावेदार ??


आइये जाने कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 में कौन हैं स्वंर्ण के शर्तिया दावेदार -  

साइना नेहवाल

विश्व की नंबर तीन शटलर साइना नेहवाल से हम इन खेलों में स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रहे हैं। इन खेलों में वह शीर्ष वरीय शटलर हैं, क्योंकि नंबर एक और दो चीनी शटलर इन खेलों में शामिल नहीं होंगी।

[प्रोफाइल पोर्टफोलियो]

* भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी जिसने विश्व जूनियर चैंपियनशिप और दोहरे सुपर सीरीज टूर्नामेंट खिताब जीते।
* ओलंपिक में सिंगल्स क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली पहली भारतीय।
* सर्वोच्च विश्व रैंकिंग नंबर 2 तक पहुंचने वाली पहली भारतीय।
* खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित।

विजेंद्र सिंह बेनीवाल

बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर भारतीय मुक्केबाजी के महानायक बनकर उभरे विजेंद्र सिंह विश्व के नंबर एक मुक्केबाज की हैसियत से राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

[प्रोफाइल पोर्टफोलियो]

* एशियन गेम्स 2006 में कांस्य पदक।
* ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाला पहला भारतीय मुक्केबाज।
* विश्व का नंबर एक मुक्केबाज।
* राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप 2010 में स्वर्ण पदक।

अभिनव बिंद्रा

नाम ही काफी है। अनगिनत उपलब्धियां, जिनमें से सबसे बड़ी एक यह कि भारत के लिए व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर राइफल वर्ग में अभिनव से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

[प्रोफाइल पोर्टफोलियो]

* मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेल 2002 में स्वर्ण और रजत पदक ।
* मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल 2006 में स्वर्ण (टीम) और कांस्य पदक (व्यक्तिगत)।
* विश्व चैंपियनशिप 2006 खिताब।
* बीजिंग ओलंपिक 2008 में स्वर्ण पदक।

सुशील कुमार सोलंकी

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और विश्व चैंपियन पहलवान सुशील कुमार से राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को स्वर्ण पदक की सौ फीसदी उम्मीद है।

[प्रोफाइल पोर्टफोलियो]

* राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप 2003, 2005 और 2007 में स्वर्ण पदक।
* एशियन चैंपियनशिप 2003 और 2008 में कांस्य पदक, 2010 में स्वर्ण पदक।
* बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य पदक।
* विश्व चैंपियनशिप 2010 खिताब।

समरेश जंग

रिकॉर्ड पांच स्वर्ण पदक सहित कुल सात पदक जीतकर पिछले राष्ट्रमंडल खेलों के 'सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' घोषित किए गए एयर पिस्टल निशानेबाज समरेश जंग एक बार फिर स्वर्णिम इतिहास दोहराने को तैयार हैं।

[प्रोफाइल पोर्टफोलियो]

* मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल 2006 में पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित कुल सात पदकों के साथ 'सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' का तमगा।
* मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेल 2002 में दो स्वर्ण और दो रजत।

जयंत तालुकदार

तीरंदाजी विश्व कप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके शीर्ष भारतीय तीरंदाज जयंत तालुकदार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने की क्षमता रखते हैं। हाल ही में उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। विश्व का यह नंबर पांच तीरंदाज इन खेलों में शीर्ष वरीय होने के नाते पदक का निश्चित तौर पर सशक्त दावेदार है।

[प्रोफाइल पोर्टफोलियो]

* जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2004 में रजत पदक।
* विश्व कप (2006) में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय तीरंदाज।
* दक्षिण एशियाई खेल (2006) में स्वर्ण पदक।
* एशियाई खेल (2006) में कांस्य पदक।
* 2009 में विश्व का शीर्ष वरीय तीरंदाज।
* विश्व कप 2010 में टीम रिकर्व में स्वर्ण और व्यक्तिगत रिकर्व में कांस्य।
* विश्व चैंपियनशिप 2010 में व्यक्तिगत रिकर्व में कांस्य पदक।

अचंत शरत कमल

भारतीय टेबल टेनिस के शीर्षस्थ खिलाड़ी और विश्व के शीर्ष-50 में शामिल अचंत शरत कमल इन खेलों में अपने स्वर्णिम खिताब की रक्षा करने उतरेंगे। मेलबर्न में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने देश को दो स्वर्ण पदक दिलाए थे।

[प्रोफाइल पोर्टफोलियो]

* दो बार के ओलंपियन।
* लगातार चार वर्ष भारत के नंबर एक टेटे खिलाड़ी।
* 2004 राष्ट्रमंडल टेटे चैंपियनशिप में स्वर्ण।
* 2010 यूएस ओपेन खिताब विजेता।
* 2010 इजिप्ट ओपेन खिताब।
* विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय टेटे खिलाड़ी।
* दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में टेटे टीम के कप्तान।

लिएंडर पेस-महेश भूपति

विश्व टेनिस डबल्स के ये दो दिग्गज भारतीय पदक की सशक्त उम्मीद हैं। यह जोड़ी फ्रेंच ओपेन और विंबल्डन खिताब जीतने के अलावा चारों ग्रैंड स्लैम के उपविजेता खिताब हासिल कर चुकी है। डबल्स में अन्य जोड़ीदारों के साथ भी इन दोनों भारतीय सितारों ने कई अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं। लिएंडर देश को ओलंपिक पदक दिला चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल हुए टेनिस में इस जोड़ी से भारत के लिए स्वर्णिम खाता खुलने की उम्मीद है। हाल ही में डेविस कप में इस जोड़ी ने अपने शानदार तालमेल और फार्म का परिचय दिया है। 

6 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सारी नई जानकारी मिली। बहुत अच्छी प्रस्तुति। हार्दिक शुभकामनाएं!
    योगदान!, सत्येन्द्र झा की लघुकथा, “मनोज” पर, पढिए!

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बढ़िया और शर्तिया आकलन किया है शिवम् भाई आपने !
    पिछले रिकार्ड को देखते हुए , यह गोल्ड मेडल तो पक्के हैं इसके अलावा कुछ अप्रत्याशित माल भी हाथ लग सकता है , तमाम कमियों और समस्याओं के बाद भी हमारे खिलाडी कई सालों से इस दिन के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं ...उसका फल अवश्य मिलेगा ! हार्दिक शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह! बहुत ही बेहतरीन जानकारियाँ! देश के सभी खिलाडियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter