सदस्य

 

शुक्रवार, 25 जून 2010

एनी टाइम स्नैक - फल


प्रतिदिन फल खाने से कई बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है। यह ऐसा स्नैक है, जिसे कभी भी खाया जा सकता है। हम आपको बता रहे हैं किस फल में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं..

[आम] विटामिन सी और ई, पोटैशियम और आयरन युक्त फल है यह। इंस्टेंट एनर्जी का अच्छा स्रोत। आंखों के लिए फायदेमंद। एंटीआक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है।

[सेब] डॉक्टरों के मुताबिक, रोज एक सेब खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। विटामिंस से भरपूर फल। इस खाने से कोलोन कैंसर, प्रोस्टेंट, फेफड़ों का कैंसर और कोलेस्ट्रोल बढ़ने का खतरा कम करता है।

[आलूबुखारा] विटामिन सी से भरपूर फल। कैंसर प्रतिरोधी होता है। नियमित इस्तेमाल से दिल की बीमारी को दूर रखा जा सकता है।

[पपीता] इसमें एंटी आक्सीडेंट, खनिज पदार्थ और फाइबर से भरपूर। पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

[तरबूज] गर्मियों के दौरान इसे खाने में जरूर शामिल करें। इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता। यह आंखों के लिए भी उपयोगी होता है।

[केला] यह डिप्रेशन, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज में लाभकारी है। इसे खाने से फौरन ताकत मिलती है। यह आपके मूड को भी अच्छा बनाए रखता है।

5 टिप्‍पणियां:

  1. मिश्रा जी काम की जानकारी दी है धन्यवाद.

    जवाब देंहटाएं
  2. भाई हम यह सब फ़ल बहुत खुब खाते है, लेकिन यहां ताजे फ़ल नही मिलते, सेब के सिवा इस लिये पता नही इन मै विटमिन होते भी है या नही, धन्यवाद इस सुंदर जानकारी के लिये

    जवाब देंहटाएं
  3. स्वास्थय से सम्बन्धित लेखों की बहुत कमीं है ! एक अच्छे लेख के लिए शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  4. शिवम बाबू! आपका सलाह मानकर त सब लोग फलेगा फूलेगा... धन्यवाद!!

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter