सदस्य

 

बुधवार, 14 जुलाई 2010

अंडे का फंदा !!


पहले अंडा आया कि मुर्गी? यह सवाल हजारों सालों से लोगों के जेहन में हैं। लेकिन अब शोधकर्ताओं ने इसका जवाब ढूंढने का दावा किया है। शेफील्ड और वारविक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का दावा है कि धरती पर अंडे से पहले मुर्गी का जन्म हुआ।

अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक अंडों के निर्माण में ओवोक्लेइडीन नामक प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। यह गर्भवती मुर्गियों के अंडाशय में बनता है। इससे पता चलता है कि मुर्गी का जन्म पहले हुआ।

डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ता यह बताने में नाकाम रहे है कि प्रोटीन पैदा करने वाली यह मुर्गियां कैसे पहले अस्तित्व में आई? शोधकर्ताओं ने अंडे की आणविक संरचना को देखने के लिए अत्याधुनिक कम्प्यूटर हेक्टोर का इस्तेमाल किया।

प्रमुख शोधकर्ता डॉ. कोलिन फ्रीमैन ने कहा,'आम धारणा है कि पहले अंडा अस्तित्व में आया। लेकिन अब हमारे पास वैज्ञानिक सबूत है जो बताते हैं कि मुर्गी का जन्म पहले हुआ।'

उन्होंने बताया कि इस प्रोटीन की पहचान पहले ही कर ली गई थी। यह अंडे के निर्माण से जुड़ा होता है। इसका बारीकी से अध्ययन करने पर इसकी प्रक्रिया के बारे में पता चला। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इस नई खोज की मदद से मुर्गी पालन उद्योग को नई सामग्री का विकास करने में मदद मिलेगी।

12 टिप्‍पणियां:

  1. यानि कि अब ये मसला सुलझ गया....वैज्ञानिकों को धन्यवाद :)

    जवाब देंहटाएं
  2. आज कोनो प्रोब्लम नहीं हुआ आपका ब्लॉग खुलने में, एही से तुरते टिपिया देते हैं… हर बार के तरह आपका जानकारी देने वाला पोस्ट के लिए धन्यवाद… लेकिन ई जानकारी हम जल्दिए भुला जाने का कोसिस करेंगे... काहे कि जऊन मुहावरा के साथ हम लोग बचपन से जुड़े रहे हैं कि पहिले मुर्गी कि अण्डा, ऊ मुहावरा हमलोग एगो मामूली बिज्ञान का सोध के कारन नहीं छोड़ सकते हैं... आपका ई पोस्ट का बारे में अपना बच्चा लोग को बताएंगे, ऊ लोग को काम देगा...हम त अभी एही में ओझराए हुए हैं कि अण्दवा में दरवाजा केन्ने होता है जिस्में से बचवा निकलता है!!!

    जवाब देंहटाएं
  3. भाटिया साहब के प्रश्न का उत्तर भी है क्या किसी के पास.

    जवाब देंहटाएं
  4. यह पता ही नहीं था ! शुक्रिया !

    जवाब देंहटाएं
  5. Shivam ji,

    kal news suni, lekin murgi pehle aayee , ye baat kuchh hajam nahi hui...

    http://aditijohri.blogspot.com/

    check the above link for a debate on murgi and anda.

    Thanks.

    जवाब देंहटाएं
  6. हमने भी सुनी ये खबर ... मुर्गी सबसे पहले आई ...

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter