सदस्य

 

रविवार, 11 जुलाई 2010

अपना ब्लड ग्रुप देख कर खाना खाने का .........क्या ??



स्वस्थ रहने के लिए आप क्या नहीं करते? जिम में घंटों पसीना बहाने से लेकर अपने प्रिय खान-पान को छोड़ने तक सब कुछ। लेकिन नए वैज्ञानिक शोधों में कहा गया है कि अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के आधार पर आहार लें, तो स्वस्थ रहने में काफी मदद मिल सकती है। जानिए ब्लड ग्रुप के आधार पर आपका उचित आहार।

ब्लड ग्रुप 'ओ' : 'ओ' सबसे पुराना ज्ञात रक्त समूह है। इस ब्लड ग्रुप के लोग उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ और मांस खाना अधिक पसंद करते हैं।

क्या खाएं : मीट, मछलियां, सब्जियां और फल।

क्या न खाएं : दूध के उत्पाद।

ब्लड ग्रुप 'बी' : इस ब्लड ग्रुप की खोज होने तक लोगों ने खेती शुरू कर दी थी। इसलिए लोग मांस के साथ-साथ अनाज और सब्जियां भी खाने लगे थे।

क्या खाएं : मीट, मछली, कॉफी, अनाज, बीन्स, सब्जियां, और फल।

क्या न खाएं : पैकेट बंद खाद्य पदार्थ, गोभी आदि।

ब्लड ग्रुप 'ए' : इस ब्लड ग्रुप की खोज होने तक लोग शिकार से ज्यादा खेती करने लगे थे। इसलिए इन लोगों को अनाज और सब्जियां खाना अधिक पसंद होता है।

क्या खाएं : नट्स, बीज, अनाज, पास्ता, फल और सब्जियां।

क्या न खाएं : दूध के बने उत्पाद और मीट।

ब्लड ग्रुप 'एबी' : यह ब्लड ग्रुप ए और बी के मेल से बना है। इसलिए खाने में दोनों के मेल की चीजें ली जा सकती हैं।

क्या खाएं : मछली, सब्जियां और अनाज।

क्या न खाएं : रेड मीट, मक्का आदि।

9 टिप्‍पणियां:

  1. अरे वाह!! मै तो o+ वाली हूं, खूब प्रोटीनयुक्त चीज़ें खाऊं है न? बढिया पोस्ट.

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर जानकारी दी...!!

    जवाब देंहटाएं
  3. नए तरीके की जानकारी, कहीं आक्‍टोपस बाबा ने तो नहीं बतायी है?

    जवाब देंहटाएं
  4. ऎसे शोध निष्कर्षों का कोई आधार नहीं...ये सिर्फ उन लोगों की बेसिरपैर की बकवासबाजी है, जो विज्ञान की आड लेकर समाज में निरा अन्धविश्वस फैलाना जानते हैं.

    जवाब देंहटाएं
  5. इन मै से कोन सा ग्रुप रिश्वत खा सकता है, चारा खा सकता है, गरीब का खुन पी सकता है, यह तो बताया ही नही

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत अच्छी जानकारी। हमरा ब्लड ग्रुप तो ओ+ है, और दाल रोटी खाते हैं.... आज स्कोप का पता चल गया ।

    राज जी, रिश्वत के लिए तो कोई भी ब्लड ग्रुप का नेता चलेगा। बस उसे सत्ता दे दीजिए फ़िर देखिए कैसी बैंड बजाएगा :-)

    जवाब देंहटाएं
  7. नयी जानकारी के लिए शुक्रिया !

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter