सदस्य

 

रविवार, 16 जनवरी 2011

पंडित भीमसेन जोशी की हालत नाजुक

भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी की हालत गंभीर है। वह पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
जोशी के चिकित्सक अतुल जोशी ने बताया, 'उन्हे कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और उनका बार-बार डायलिसिस करना पड़ रहा है। उनकी हालत गंभीर है लेकिन पिछले 12 घंटे में उनकी हालत और नहीं बिगड़ी है।' जोशी आगामी आठ फरवरी को 88 वर्ष के हो जाएंगे। उन्हे 31 दिसंबर को वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों और कमजोरी के कारण सहयाद्री अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
जोशी को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष [आइसीयू] में रखा गया है। उनका श्वसन, गुर्दे और आंत की बीमारियों का इलाज चल रहा है। बेटी शुभदा मुलगुंड ने बताया कि पिता का स्वास्थ्य चिंताजनक बना हुआ है। इलाज का उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। जोशी को वर्ष 2008 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।


आइये हम सब यह दुआ करें कि भारत माता के इस रत्न को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ हो !

6 टिप्‍पणियां:

  1. भारत माता के इस रत्न को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ हो !!

    जवाब देंहटाएं
  2. दिल से कामना है कि इनका स्वास्थ जल्द से जल्द ठीक हो जाय !

    जवाब देंहटाएं
  3. पंडित जी जुझारू व्यक्ति है.. एक बार पहले भी वो मृत्यु से लड़ चुके हैं,जब वो डिप्रेशन में थे.. ईश्वर उनको स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे!!

    जवाब देंहटाएं
  4. आज सुबह जब उन्हें अपने म्यूजिक सिस्टम पर सुन रहा था तो इश्वर से प्रार्थना कर रहा था के के ये आवाज़ कभी बंद न हो...

    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  5. ईश्वर करे यह भारत पुत्र शीघ्र स्वस्थ हो जाएँ !

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter