सदस्य

 

गुरुवार, 31 मार्च 2011

हैप्पी बर्थडे 'बुरा भला'

लो जी आज आप सब का यह ब्लॉग 'बुरा भला' पूरे २ साल का हो गया है | ३१ मार्च २००९ को युही बनाये इस ब्लॉग को आप सब का भरपूर प्यार मिला ... और आगे भी मिलता रहेगा ... यही आशा है !


इन २ सालो में क्या क्या हुआ इसका जिक्र फिर कभी ... अभी तो जश्न का माहौल है सो हम भी इसी में लगे हुए है ... डबल मौका जो है ... एक तो भारत की जीत और दूसरा 'बुरा भला' का जन्मदिन ! 

आइये मिल कर ख़ुशी मानते है ...

यहाँ इस ब्लॉग की सब से पहली पोस्ट का लिंक दे रहा हूँ :- 

वेदना

मंगलवार, 29 मार्च 2011

यह कोई खेल नहीं एक जंग है ...

"चाहे कोई कुछ भी कहे ... सच्चाई नहीं बदलती ... 

चहेरो पर भले ही मुस्कान ... घावो की टीस नहीं 

भूलती ... तुम हुकुमरान हो ... खूब सियासत करो ... 

सच यह है ... कुछ बातें जनता कभी नहीं भूलती !!"


हाँ यह सच है कल मोहाली में सिर्फ एक क्रिकेट मैच खेला जाना है  ... पर साथ साथ यह भी तो एक सच ही है कि जब जब बात हिंदुस्तान और पकिस्तान की हो ... कोई भी खेल सिर्फ एक खेल नहीं रह जाता बल्कि एक जंग बन जाता है !! 


और जब बात जंग की हो  ... 

तो जीत से कम कुछ भी नहीं  !!

तो जवानों आगे बड़ो और रोंद डालो दुश्मन को  ...


ऐसा मारो कि फिर उठने न पाए ...


कुचल दो इसका फन कि फिर डसने न पाए ... 


जय हिंद !! 

ब्लॉग आर्काइव

Twitter