Saturday, January 9, 2010

इब्न-ए-बतूता

गुलज़ार और इब्न--बतूता
हाल ही में एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज हुआ है.फिल्म का नाम है ''इश्किया''....फिल्म को डायरेक्ट अभिषेक चोबे ने किया है. फिल्म से विशाल भारद्वाज का नाम भी जुड़ा है.इस फिल्म के वे लेखक है.अब बात करते हैं फिल्म के उस गाने की जिसकी बजह से मुझे ये पोस्ट लिखने की जरुरत महसूस हुयी.दरअसल इस फिल्म का एक गाना बेहद खास है.गाने का शीर्षक है इब्न--बतूता.....ये गाना गुलज़ार साहब ने लिखा है.इब्न-ए बतूता इतिहास है और गुलज़ार हकीक़त.इस गाने से इब्न-ए-बतूता की एक बार फि याद आ गयी.मोरक्को के इस इन्सान ने 13 वीं शताब्दी में मुसाफिर बन कर दुनिया की सैर कर डाली.गुलज़ार की तारीफ करना चाहूँगा की इस उम्र में भी वे कितने क्रिएटिव है.इस गाने को सुनने वाली नयी पीढ़ी शायद ही इब्न-ए-बतूता के बारे में जानती हो.इब्न-ए- बतूता का जन्म 24 फ़रवरी 1304 को हुआ था.इसक पूरा नाम था मुहम्मद बिन अब्दुल्ला इब्न बत्तूता.
उसने
लगभग 74,000 मील की यात्रा की थी.इब्न-ए-बतूता ने भारत की भी सैर की.मोहम्मद बिन तुगलक का वो चहेता था.तुगलक के दरवार में उसे काजी का ओहदा दिया गया.उस दौर के बारे में जानकारी लेने के लिए इब्न-ए-बतूता का लिखा इतिहास बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस गाने को सुनाने पर बतूता के जीवन से जुडी कई घटनाओं की झलक मिलती है. गुलज़ार ने गाने में बढ़ी ही खूबसूरती से इब्न-ए-बतूता के नाम इस्तेमाल किया है.लेकिन इस गाने की असली खूबसूरती भी यही नाम है.दिल्ली सल्तनत में हजरत अमीर खुसरो के बाद इब्न-ए-बतूता का लिखा इतिहास ही उस दौर की सही जानकारी देता है.तुगलक और इब्न-ए-बतूता को लेकर इतिहासकारों ने कई बातें लिखीं है.लेकिन उनमें कुछ हकीक़त है तो कुछ फ़साना,इस गाने के दुसरे अंतरे में लाइन है.अगले मोड़ पर मौत खडी है मरने की भी क्या जल्दी है....1342 में मुहम्मद तुगलक ने बतूता को चीन के बादशाह के पास अपना राजदूत बनाकर भेजा, लेकिन दिल्ली से रवाना होने के कुछ दिन बाद ही वह बड़ी विपत्ति में पड़ गया और बड़ी कठिनाई से अपनी जान बचाकर अनेक आपत्तियाँ सहता वह कालीकट पहुँचा.ऐसी दशा में उसने समन्दर से चीन जाना उचित नहीं समझा और नीलगिरी की पहाड़ियों और हिमालय के रस्ते होता हुआ लंका, बंगाल आदि प्रदेशों में घूमता चीन जा पहुँचा.इसमें कोई शक नहीं है है बतूता एक बहादुर यात्री था.यात्री होने के साथ ही वो विद्धान् और लेखक भी था.इब्न-ए-बतूता के इतिहास से ही 13 वीं सदी के राजनेतिक. व्यापारिक.सामाजिक और धार्मिक स्थिति का पता चलता है.इब्न-ए-बतूता के लिखे इतिहास से पता चलता है की उस दौर में अफ्रीका और भारतीय समुद्रमार्गो का समूचा व्यापार अरब सौदागरों के हाथों में था.बतूता ने अपने जीवन में कुल तीन बार मक्का की यात्रा की थी.बतूता बेहद धर्मिक था.इस्लाम में उसकी गहरी आस्था थी.बतूता भारत में सबसे पहले दिल्ली आया था.भारत आने वाले मुसलमानों में बतूता सबसे महान माना जाता है.इब्न-ए- बत्तूता के भ्रमणवृत्तांत को "तुहफ़तअल नज्ज़ार फ़ी गरायब अल अमसार व अजायब अल अफ़सार" का नाम दिया गया. इस गीत के जरिये इब्न-ए-बतूता की याद और उनके एतिहासिक योगदान की याद दिलाने के लिए गुलज़ार साहब शुक्रिया......
  • हृदेश सिंह

Monday, December 14, 2009

सत्यम ने पुरे किए सफलता के तीन साल

इस तोफिक की कीमत क्या है
ज से तीन साल पहले मैनपुरी की जनता को सत्यम न्यूज़ चैनल का दीदार हुआ था.१४ दिसम्बर २००६ की सुबह थी.धुप अभी पकी भी नहीं थी.स्टेशन रोड पर सत्यम के ऑफिस में चहल पहल थी.पूरी मैनपुरी टीवी से चिपकी थी.जबरदस्त दबाव था.११ बजे हवन और पूजन के बाद सत्यम ने काम शुरू कर दिया था.शाम ७ बजे हमारी पहली न्यूज़ फ्लैस हुयी.अपनों को टीवी पर देख कर मैनपुरी की जनता झूम उठी.सड़कों और चोराहा पर भीड़ जमी हुयी थी सत्यम के इजाद से मैनपुरी की जनता बेहद खुश थी.ये सब देख कर मुझे भी ख़ुशी हो रही थी लेकिन डर भी लग रहा था.क्यों की मुझे उम्मीद नहीं थी कि सत्यम को मैनपुरी की जनता इतना सम्मान और मोहब्बत देगी.मुझे इसकी इतनी उम्मीद नहीं थी.लेकिन उस दिन मेने ये ठान लिया की मैनपुरी की जनता को कभी निराश नहीं होने दूंगा.तीन साल के इस सफर में सबसे ज्यादा शुक्रिया डॉ शेखर भदौरिया करना चाहूँगा.सच तो ये है की मेने तो सिर्फ एक सपना देखा था लेकिन डॉ शेखर ने इसे ज़मीन दी थी.इस सपने को हकीकत में तब्दील किया.उनके बारे में फिर कभी विस्तार से लिखूंगा.वे एक प्रोग्रेसिव सोच के इन्सान हैं जो कुछ हट के करना चाहते हैं.मैनपुरी की जनता को उनके इस प्रयास की तारीफ करनी ही चाहिए.मुझे याद है अक्टूबर का महीना था.उस समय में बी ए जी फ़िल्म्स से जुड़ा था.एक प्रोग्राम की शूटिंग के लिए उनके गावं बिछिया गया था.शूटिंग खत्म होने के बाद चलते वक़्त मेरे बड़े भाई के दोस्त नंदू भैया ने मेरे चैनल खोलने के विचार उनके सामने रखा.डॉ शेखर ने उस पर तुरंत हाँ कर दी.उनके साथ काम करने के लिए मेरे दिल ने फोरन हाँ करने को कहा.मैंने ऐसा किया भी.मेरे ज़ेहन में उनकी छवि एक इमानदार और नेक इन्सान की है जो आज भी ज़ेहन में कायम है.
चैनल शुरू हुआ.लोगों ने कहा सत्यम १ महीने बाद बंद हो जायेगा.सत्यम ने एक महीना पूरा किया.फिर लोगों ने कहा ये तीन महीना तक और चलेगा.सत्यम ने तीन माह भी पुरे कर लिया.आज उन चंद लोगों के मुह सत्यम कि तारीफ करते नहीं थकते.जो कल तक इसके बंद होने की भविष्यवाणी करते थे.चैनल सुबोध.अजय.आशीष.आकांक्षा.नेहा.विशाल.चेतन.बोबी.प्रगति.रामपाल और गौरव की महनत से कीर्तमान रचने लगा था.तीन साल में सत्यम जनता के दिल पर छा गया.सत्यम इन तीन सालों में मैनपुरी की जनता के सुख दुःख का साथी बन गया.सत्यम ने सरकार की कल्याणकारी योजनायों की जानकारी दे कर जनता को जागरूक बनाया.युवाओं को एक नयी सोच दी.विकास पत्रकारिता मे सत्यम तीन सालों में रोल मॉडल बन गया.इसकी लोकप्रियता देश से बहार फैलने लगी.सत्यम को मैनपुरी की जनता अपना चैनल मानती है.तकनीकी और संसाधनों की कमी हमेशा सत्यम में बनी रही लेकिन जनता ने हमेसा इसको नज़रंदाज़ ही किया.ये जनता का मेरे उपर अहसान से कम नहीं है.इसी लिए में अक्सर इसे जनता का चैनल कहता हूँ.आपने स्टाफ को भी में यही कहता हूँ कि आप जनता को माँ-बाप मन कर काम करें.मेरे स्टाफ ने ऐसा किया भी.इसके लिए में अपने स्टाफ का भी शुक्रगुज़ार हूँ. सत्यम के प्रसारण को कई बार कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की ये वो लोग थे जो में मैनपुरी को तरक्की करते नहीं देखना चाहते थे.वे नहीं चाहते थे की मैनपुरी की जनता जागरूक बने.लेकिन ऐसे लोग बहुत कम थे.उनके इरादों में खोट थी सो वे सफल नहीं हो सके.सत्यम जनता की आवाज़ को लेकर बढता जा रहा है.मेरे दोस्त शिवम् ने मुझे काफी होसला दिया.प्रोत्साहित किया.जब सत्यम लोकप्रिय होने लगा तो लोगों ने कहा ''आप मैनपुरी में अपना करियर खत्म कर रहे हो''में सुनता रहता...तरह के सवाल अब मेरी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं. क्या अच्छी पढ़ाई करने वालों को आपने घर में काम नही करना चाहिए? क्या सबसे ज्यादा मेरी जरुरत दिल्ली या बढे शहरों में है ?आई आई एम् सी से पत्रकरिता की डिग्री लेने के बाद क्या बड़े मीडिया हाउस में ही काम करना चाहिए? मैंने कभी इस बात की फरवाह नही की.मैनपुरी से कई नामी और काबिल हस्तियों के नाम जुड़े हैं अगर वे मैनपुरी की लिए थोड़ा भी करते तो आज मैनपुरी पिछड़ी न होती.में बस इतना जनता हूँ की मैनपुरी का पिछले जन्म का कोई ऋण है जो इस जन्म में पत्रकारिता के जरिये चुका रहा हूँ और मुझे इसमें बेहद खुशी है.क्यों कि मुझे ये मोका नसीब हुआ है.
!! आफलाक़ से लायी जाती है
सीने में छुपाई जाती है
तोहीद की मय सागर से नहीं
आखों से पिलाई जाती है !!
हृदेश सिंह

Tuesday, November 24, 2009

हर रोज नई चाल दिखा रहा है बाजार


यह एक खतरनाक संकेत है। उठापटक से भरपूर शेयर बाजार किसी को सहारा नहीं दे रहा है। यह बाजार न तो छोटे खुदरा निवेशकों का बाजार है और न ही रोजाना ट्रेडिंग कर कमाने खाने वाले कारोबारियों का। कारोबार में उतार-चढ़ाव इतना ज्यादा है कि कोई नहीं समझ पा रहा कि बाजार की चाल आखिर कैसी रहने वाली है। हां, इतना जरूर है कि यह बाजार एक ऐसे बुलबुले में हवा भरता दिखाई दे रहा है, जिस पर बाजार की निगरानी रखने वाली सरकारी ताकतों की नजर जाना बेहद जरूरी है।

पिछले करीब एक महीने से बाजार हर रोज नई चाल दिखा रहा है। एक दिन दो सौ अंक ऊपर जाता है तो दूसरे दिन ढाई सौ प्वाइंट गिरता भी है। उसके अगले दिन फिर डेढ़ सौ प्वाइंट ऊपर जाकर दो दिन पुराने स्तर को पा लेता है। यानी घूम फिर कर बाजार फिर वहीं लौट आता है। जिस अंदाज और जहां से बाजार में पैसा आ रहा है, उसे देखकर अगर अभी बाजार नियंत्रक नहीं चौंक रहा है तो यह सबके लिए खतरनाक हो सकता है।

बाजार की यह हालत छोटे निवेशकों के लिए बहुत ज्यादा जोखिम भरी है। पिछली मंदी में भारी भरकम नुकसान उठाने के बाद खुदरा निवेशक बमुश्किल छह महीने पहले बाजार में लौटा है। लेकिन बाजार की स्थिति डांवाडोल होने के बाद अब फिर उसने अपने हाथ खींच लिये हैं। पिछले तीन-चार महीने में ऐसे छोटे निवेशकों की भागीदारी बाजार में तेजी से कम हुई है, जो नकद सौदे करके डिलीवरी लेने में यकीन रखते हैं। यही निवेशक बाजार को लंबे समय तक आधार प्रदान करते हैं। लेकिन शेयर बाजार के ऐसे नकद कारोबार को देखें तो पता चलता है कि इस साल जून के मुकाबले अक्टूबर में रोजाना औसतन कारोबार 10 से 12 फीसदी घट गया है। यानी शेयर बाजार में डिलीवरी लेने वाले सौदे कम हो रहे हैं।

दूसरी तरफ सटोरियों की जमात बढ़ रही है। वायदा सौदों का कारोबार शेयर बाजार में बढ़ रहा है। ऐसा कारोबार पिछले चार महीने में रोजाना औसतन 69,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 75,000 करोड़ रुपये से ऊपर निकल गया है। मतलब साफ है। निवेशकों का भरोसा बाजार में कम हो रहा है। नकद में डिलीवरी लेकर सौदे करने का मतलब है कि निवेशक में लंबे समय तक बाजार में टिकना चाहता है। यह तथ्य और भी दिलचस्प तब हो जाता है जब यह दिख रहा है कि इन चार महीने में शेयर बाजार के सूचकांक की रफ्तार काफी तेज रही है। इसके बावजूद लंबी अवधि वाले खुदरा निवेशक का भरोसा बाजार में नहीं बन पा रहा है।

आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं? या फिर भविष्य में उनके प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद नहीं है? जी नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल इसकी सबसे बड़ी वजह है विदेशी संस्थागत निवेशकों [एफआईआई] की बड़े पैमाने पर शेयर बाजार में मौजूदगी। बीते साल यानी 2008 में मंदी के चलते शेयर बाजार से एफआईआई गायब हो गये थे। लेकिन वर्ष 2009 की शुरुआत से ही भारतीय अर्थव्यवस्था के सकारात्मक संकेतों से वे फिर यहां लौटे हैं। लेकिन इस बार कुछ ज्यादा तेजी के साथ।

तमाम अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां मान रही हैं कि इस वक्त चीन और भारत दो अर्थव्यवस्थाएं ऐसी हैं, जो तेज रफ्तार से आगे बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इन दोनों में भी एफआईआई रिटर्न के लिहाज से भारतीय शेयर बाजार को ज्यादा बेहतर मान रहे हैं। लिहाजा इस साल जनवरी से अब तक एफआईआई घरेलू शेयर बाजार में 15 अरब डालर झोंक चुके हैं। जाहिर है वे यह काम धर्माथ नहीं कर रहे हैं। उन्हें अपने निवेश पर मुनाफा चाहिए। लिहाजा वे खरीदो-बेचो-खरीदो की नीति पर चलते हुए बाजार में कृत्रिम उतार-चढ़ाव पैदा कर रहे हैं।

एफआईआई के निवेश में एक और पहलू भी उजागर हुआ है। और यह ज्यादा खतरनाक है। विदेशों से आने वाले इस निवेश में एक बड़ा हिस्सा पार्टिसिपेटरी नोट्स [पी नोट्स] के जरिए आया है। आइए पहले समझ लेते हैं कि पी नोट्स का निवेश क्या है? दरअसल घरेलू शेयर बाजार में वही एफआईआई निवेश कर सकते हैं जो सेबी के पास पंजीकृत होते हैं। लेकिन विदेशों में कई ऐसे बड़े निवेशक या फंड भी हैं, जो सेबी के पास पंजीकृत नहीं है। ऐसे निवेशकों के लिए बाजार नियामक ने पी नोट की सुविधा दी है। यानी सेबी के पास पंजीकृत ब्रोकर ऐसे विदेशी निवेशकों को पी नोट जारी करते हैं और वे इन ब्रोकरों के जरिए भारतीय बाजार में पैसा लगाते हैं।

सरकार भी मानती है कि पिछले दो महीने में भारत में आने वाले एफआईआई निवेश में पी नोट्स के जरिए आने वाले निवेश की हिस्सेदारी काफी बड़ी रही है। सितंबर और अक्टूबर में आए एफआईआई निवेश में तीसरा हिस्सा पी नोट्स का रहा है। सरकार ने भी माना है कि ऐसा निवेश बढ़ रहा है। अक्टूबर में यह राशि 1,24,575 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। जबकि अगस्त तक यह 1,10,355 करोड़ रुपये थी। हालांकि यह कहना काफी मुश्किल और गलत होगा कि पी नोट्स के जरिए घरेलू बाजार में आने वाला यह पूरा निवेश जोखिम भरा है। लेकिन हमें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि पिछले साल अक्टूबर में शेयर बाजार में जो कुछ हुआ, उसमें इस तरह के निवेश का बहुत बड़ा हाथ था।

लिहाजा यह वक्त है सचेत हो जाने का। बाजार नियंत्रक सेबी के लिए भी और छोटे व खुदरा निवेशकों के लिए भी, जो बाजार में निवेश करते हैं लंबी अवधि के अपने लक्ष्यों को पूरा करने के उद्देश्य से। हम तो यही उम्मीद करेंगे कि ऐसा कुछ न हो जिसकी आशंका हम यहां व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन कहावत है कि दवा करने से अच्छा है परहेज कर लिया जाए। इसलिए अभी ऐसे निवेश की पहचान कर उसे बाजार से अलग कर देना चाहिए जो आने वाले समय में किसी तरह की दिक्कत पैदा करे।

- नितिन प्रधान

Monday, November 23, 2009

सरकारी फाइल और मुआवजे का मरहम


अपने देश में आतंकवाद तो स्थायी मेहमान बन चुका है, लेकिन इसके शिकार हुए लोगों का मुआवजा आज भी राजनेताओं और अधिकारियों की लालफीताशाही के बीच झूलता नजर आता है। यही कारण है कि आतंकियों की गोलियों ने मरने वालों के साथ भले कोई भेद न किया हो, लेकिन मृतकों के परिजनों को मिलने वाले सरकारी मुआवजे की राशियों में यह भेद साफ नजर आता है।

मुंबई पर हुए हमले में कुल 179 लोग मारे गए थे। इनमें जो लोग सीएसटी [वीटी] रेलवे स्टेशन के अंदर मारे गए थे, उनके परिजनों को करीब 22 लाख रुपये मुआवजा मिलना निर्धारित हुआ था। लेकिन जो लोग स्टेशन के ठीक बाहर मरे थे, उनके लिए यह राशि घटकर सिर्फ आठ लाख रुपये रह गई। यहां तक कि इस घटना में मारे गए हेमंत करकरे, अशोक काम्टे और विजय सालस्कर जैसे अधिकारियों सहित अन्य सुरक्षाकर्मियों के परिजन भी दुर्भाग्यशाली ही साबित हुए। उन्हें रेल मंत्रालय एवं रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल से तो कुछ मिलना ही नहीं था, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने भी उनके साथ कंजूसी ही दिखाई गई। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शहीदों के परिवारों को पेट्रोल पंप देने की घोषणा भी अब तक थोथी ही नजर आ रही है।

मुआवजे का खेल

आतंकी हमले के तुरंत बाद रेलमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा घोषित किया था। रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल की ओर से मिलने वाले चार लाख रुपये इससे अलग थे। राज्य सरकार ने भी सभी मृतकों के लिए इस बार पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा घोषित किया था। इसके अतिरिक्त उड़ीसा में चर्चो पर हुए हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवाद एवं सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों के लिए तीन लाख रुपये की सहायता योजना शुरू की थी। इस प्रकार उक्त सभी स्त्रोतों को मिलाकर प्रत्येक सीएसटी रेलवे स्टेशन परिसर में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिवार को कम से कम 22 लाख रुपये एवं सीएसटी परिसर से बाहर मारे गए लोगों के परिवारों को आठ लाख रुपये मुआवजा मिलना तय था। इसमें प्रधानमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि शामिल नहीं है, जिसकी घोषणा हमले के दूसरे दिन ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई आकर की थी।

कंजूस राज्य सरकार

आतंकियों के हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के लिए राज्य सरकार ने उदारतापूर्वक 25 लाख रुपये नकद मुआवजे की घोषणा कर दी थी। लेकिन एक दिसंबर, 2008 को जारी शासनादेश से सरकार की कंजूसी उजागर हो जाती है। जिसके अनुसार उक्त राशि मिलने के बाद किसी पुलिसकर्मी की आनड्यूटी मृत्यु पर उसे गृह विभाग से मिलने वाले 13 लाख रुपये दिया जाना उचित नहीं होगा। इस प्रकार आतंकवाद की एक ही घटना में रेलवे स्टेशन के अंदर मारे गए आमजन को 22 लाख रुपये की तुलना में स्टेशन के बाहर आतंकियों की गोली से शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों के हिस्से में महज 12 लाख रुपये ही आए।

पीएमओ का हाल

सबसे हास्यास्पद स्थिति तो सर्वशक्तिमान प्रधानमंत्री कार्यालय की है। 27 नवंबर, 2008 को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित विशेष राहत राशि में घायलों एवं मृतकों को उनकी परिस्थिति के अनुसार अधिकतम दो लाख रुपये तक प्राप्त होने थे। मृतकों एवं घायलों को मिलाकर कुल 403 लोगों को यह लाभ मिलना था। आज तक सिर्फ 30 प्रतिशत लोगों को ही प्रधानमंत्री राहत कोष के चेक प्राप्त हो सके हैं। 79 के तो विवरण तक अभी राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय को नहीं भेजे हैं। इसी प्रकार केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस प्रकार की घटनाओं में मिलने वाली तीन लाख रुपये की राशि भी अभी 100 से कम लोगों को ही मिल सकी है।

नहीं मिले पेट्रोल पंप

पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से शहीदों के परिजनों को पेट्रोल पंप देने की घोषणा भी अब तक हवाई ही साबित हुई है। आधे से ज्यादा शहीदों को तो पेट्रोल पंप का आबंटन हुआ ही नहीं है। जिनके नाम से पेट्रोल पंप आबंटित हुए भी हैं, उनका आबंटन भी कागजी ही है। क्योंकि उन्हें पेट्रोल पंप के बजाय पेट्रोलियम कंपनी से प्रतिमाह 25 हजार रुपये नकद दिलवाने की व्यवस्था मात्र की गई है। यह भी कब तक जारी रहेगी, कुछ स्पष्ट नहीं है। ऐसे हवाई पेट्रोल पंपों के लाभार्थियों में हेमंत करकरे एवं अशोक काम्टे जैसे हाई प्रोफाइल शहीदों के परिवार भी शामिल हैं।

रिकार्ड में बनाए दरोगा ई सिपाही क्या है भाई....??


बैठ जाइए और बस हमपर छोड़ दीजिए। सिलेबस है मेरे पास और माडल पेपर तैयार है। अरे रिकार्ड में दरोगा बनाए हैं, ई सिपाही क्या चीज है। ग्यारह हजार डाउन करना होगा, बाकी हम देख लेंगे। यह है सिपाही बनाने के लिए पटना के पाश इलाके में खुली एक कोचिंग का दृश्य। बात करते-करते कोचिंग संचालक माडल पेपर भी लाकर रख देता है। आधा दर्जन छात्रों के सामने वह इतिहास से लेकर गणित तक की बात कुछ इस अंदाज में करता है कि कहीं से कोई कनफ्यूजन की गुंजाइश नहीं। विदित हो कि बिहार पुलिस में तेरह हजार सिपाहियों की भर्ती होनी है।

राज्य सरकार ने इस बार सिपाही भर्ती की व्यवस्था को पलट दिया है। पहले सिपाहियों को लिखित परीक्षा में पास होना होगा और फिर उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर ही मेधा सूची तैयार की जानी है। राजधानी के जिन इलाकों में हाल तक इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों की धूम थी उन इलाकों में सिपाही भर्ती की परीक्षा पास कराने वाली कोचिंग के नये-नये बोर्ड टागे जा रहे हैं। बोर्ड ऐसे कि आप एक नजर में गच्चा खा जाएं।

रिकार्ड दावे वाले बोर्ड में कुछ तस्वीरें भी डाल दी गयी हैं। इलाके और कोचिंग में स्पेस के आधार पर रेट हैं। पाँच हजार से ग्यारह हजार रुपये में पूरे सिलेबस को पढ़ा दिए जाने की गारंटी है।

यानी अगर चालीस लड़के भी आ गये तो तीन माह में दो लाख रुपये का धंधा। सिपाही भर्ती के लिए सिलेबस भर्ती बोर्ड ने जारी कर दिया है। वहा फ्रास की क्त्राति से लेकर संविधान के नीति निर्देशक तत्व और फिर हिंदी और अंग्रेजी के व्याकरण सहित मैट्रिक स्तर पर पढ़ायी जाने वाली विज्ञान के अध्याय शामिल हैं। कोचिंग सेंटर पर पहुंच रहे छात्रों से जब बात होती है तो वे कहते हैं-कहा से पचड़े में पड़ा जाए। एक साथ कई तरह के माडल पेपर उपलब्ध हो जाएंगे और साथ-साथ प्रैक्टिस भी। चलिए पाच हजार देकर देखते हैं। बात सिर्फ कोचिंग संस्थानों तक ही सीमित नहीं है।

गाइड और गेस पेपर छापने वाले प्रकाशकों ने भी इस मौके का भरपूर लाभ उठाने की तैयारी कर रखी है। बाजार सूत्रों की मानें तो दस-पंद्रह दिनों के भीतर बड़ी संख्या में सिपाही भर्ती में शर्तिया सफलता का दावा दिलाने वाले गाइड भी बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। कुछ जगहों पर क्रैश कोर्स की भी तैयारी है। कोचिंग संचालकों ने बताया कि उनकी योजना सिर्फ राजधानी में ही नहीं जिला स्तर पर इस तरह के कोचिंग संस्थानों को शुरू किए जाने की है। अगले माह से इस धंधे में और भी उबाल आएगा। दिसंबर तक फार्म जमा होंगे। इसके बाद परीक्षा की तारीख तय होगी।

Sunday, November 22, 2009

सच्चा प्यार चाहिए या नानवेज जोक..... ड़ाल करें .....


मैं हूं एक प्यारी सी कुंवारी लड़की। आप हमसे किसी भी तरह की बात कर सकते हैं। चाहे वह..। क्या आपको चाहिए सच्चा प्यार? तो काल कीजिए .. नंबर पर। दस रुपये प्रति मिनट की दर से होगी यह काल। क्या आप बोर हो रहे हैं तो फिर 'जोक' है न आपके लिए। अरे! 'नानवेज जोक' भी है भाई।

मोबाइल कंपनियों का यह खेल आजकल जबर्दस्त तरीके से लोगों को परेशान किये है। पहले, लगातार एक नंबर से फोन आते थे। लोगों ने उसे पहचान लिया था। काल आते ही उस नंबर को उठाना ही बंद कर दिया। पर अब तो मोबाइल कंपनियों के काल सेंटर से नंबर बदल-बदल कर फोन आ रहे हैं।

दिन भर में औसतन दस से पंद्रह एसएमएस तो इस तरह के आ ही जाते हैं। कहने को तो इस पर पाबंदी है पर देश में इसकी कोई सीधी व्यवस्था नहीं कि आप इस तरह के काल की शिकायत संबंधित कंपनी के खिलाफ कर सकें या फिर इस तरह के काल आपके मोबाइल पर न आयें। समस्या इतनी बड़ी है कि हर घर का औसतन तीन से चार आदमी इस समस्या से परेशान है। मेरा ख़ुद का नम्बर NATIONAL DO NOT DISTURB REGISTRY में ragistar किया हुआ है पर फ़िर भी कॉल आ रही है !

मोबाइल कंपनियों का हाल यह है कि अब समाज के संस्कार पर भी चोट करना शुरू कर दिया है। जब काल सेंटर से संबंधित मोबाइल कंपनी द्वारा ग्रुप एसएमएस अपने ग्राहकों को किया जाता है तो उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं रहती कि वह किस उम्र के लोगों को अपना संदेश भेज रहे हैं और उसे पढ़ेगा कौन?

एक संदेश की बानगी देखिए-आप हिना से दोस्ती करना चाहते हैं तो .. नंबर पर आइए, टीना ..नंबर पर मिलेगी और फिर करीना.. नंबर पर। वृद्ध दादा जी एसएमएस नहीं पढ़ पाते हैं और अपने किशोर पोते को कहते हैं क्या है? जब वह एसएमएस अपने दादा जी को पढ़कर सुनाता है तो क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

मोबाइल कंपनियों से इस तरह के जो काल आ रहे हैं उनमें कभी-कभी बिल्कुल ही उन्मुक्त अंदाज में लड़कियां कुछ इस तरह से बात करती हैं कि मानो..। दफ्तर जाने और लौटने के समय इस तरह के काल खूब आते हैं। जैसे ही मोबाइल की घंटी बजी कि आप रुक गए। भले ही देर क्यूं न हो जाए। आपने हलो बोला तो आधे सेकेंड के बाद उधर से आवाज आती है।

लवमीटर क्या बला है इस बारे में अब तक शायद ही किसी को पता हो पर मोबाइल कंपनियां आपको यह बता रही हैं कि आप अपने नाम और अपनी चहेती के नाम एसएमएस करें। हम लवमीटर पर उसे जांचकर बता देंगे किस स्तर का है आपका प्यार?..आप दिखना चाहते हैं स्लिम एंड ट्रिम तो फिर अपना ब्लड ग्रुप हमें भेजिए हम बताएंगे आपको आपके ब्लड ग्रुप के हिसाब से वह आहार जो आपको स्लिम बना देगा।

प्यार, इश्क और नानवेज जोक के लिए निमंत्रण के साथ-साथ अब आपकी गाय आपके पड़ोसी की गाय से अधिक दूध कैसे दे इस बात की गारंटी के लिए भी एसएमएस करने को आमंत्रित किया जा रहा है !!

टी आर पी की दौड़ में हारे क्विज शो: सिद्धार्थ बासु



एक ऐसा समय था जब रविवार के दिन बच्चे टेलीविजन पर अपने क्विज शो का बेसब्री से इंतजार करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होता। विभिन्न चैनलों के बीच चल रहा टीआरपी युद्ध और दर्शकों की गीत, नृत्य और रियलिटी शो की मांग ने भारतीय टेलीविजन के पर्दे से ज्ञान-आधारित कार्यक्रमों को गायब कर दिया है। अब अभिभावक शिकायत कर रहे हैं।

दो किशोर बच्चों की मां संगीता अग्रवाल कहती हैं, पहले सास-बहु के धारावाहिक चलते थे। अब ग्रामीण परिवेश पर आधारित शो या बिग बॉस जैसे रियलिटी शो चल रहे हैं। मैं अपने बच्चों को क्या देखने दूं।

अग्रवाल कहती हैं कि पहले वह प्रत्येक रविवार को बॉर्नवीटा क्विज कांटेस्ट का इंतजार करती थीं लेकिन अब हिंसात्मक और संवेदनहीन शो उन्हें छोटे पर्दे से दूर रखते हैं।

भारत में क्विज व खेलों से संबंधित रियलिटी कार्यक्रमों के प्रस्तोताओं में से एक सिद्धार्थ बासु कहते हैं कि क्विज शो प्रसारित न होने का सबसे सामान्य कारण टीआरपी की दौड़ है।

बासु ने कहा, ज्ञान-आधारित शो और अंग्रेजी भाषा के कार्यक्रम मुश्किल से ही टीआरपी की सूची में दिखते हैं। इसलिए जब तक एक क्विज शो का प्रसारकों या विज्ञापनदाताओं के साथ गठबंधन नहीं होता तब तक ये शो विलुप्त प्रजाति के कार्यक्रम बने रहेंगे। बॉर्नवीटा क्विज कांटेस्ट, क्विज टाइम, स्पैक्ट्रम, द इंडिया क्विज, मास्टरमाइंड इंडिया, यूनीवर्सिटी चैलेंज, कौन बनेगा करोड़पति और इंडियाज चाइल्ड जीनियस जैसे कार्यक्रम पहले टेलीविजन पर प्रसारित होते थे लेकिन अब इस तरह के कार्यक्रम कहीं भी दिखाई नहीं देते।

बासु सलाह देते हैं, यदि बच्चों को ज्ञान के क्षेत्र में मूल्यों की जरूरत है, तो मैं कहूंगा कि वह टेलीविजन कम देखें या चुनिंदा कार्यक्रम ही देखें।

Saturday, November 21, 2009

महारष्ट्र में मीडिया कर्मिओं पर हमले पर मैनपुरी की मीडिया ने फूंका ठाकरे का पुतला


















ठाकरे के पुतले पर विरोध जताते मीडिया कर्मी


पुतला फुकने जाते मैनपुरी के मीडिया कर्मी

महारष्ट्र में मीडिया कर्मिओं पर हमले पर मैनपुरी की मीडिया ने फूंका ठाकरे का पुतला

शि सैनिकों की और से महाराष्ट्र में मीडिया पर किये गए हमले का मैनपुरी के मीडिया ने पुरजोर तरीके से विरोध किया.इस घटना को लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक बताते हुए शिव सैनकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.दैनिक जागरण.राष्ट्रीय सहारा.अमरउजाला.दैनिक हिन्दुस्तान.डीएलए और बुराभाला ब्लॉग के मीडिया कर्मियों ने बाला साहब का पुतला जला कर नारेबाजी की.इस मोके पर विरिष्ठ पत्रकार खुशीराम यादव ने शिवसैनिकों की इस हरकत की कड़े शब्दों में भर्त्सना की.दैनिक जागरण के संवादाता राकेश रागी ने मनसे और शिवसेना को प्रतिवंधित करने की मांग की.राष्ट्रिय सहारा के सिटी चीफ अगम चौहान ने कहा कि भाषा और प्रदेश के नाम पर जनभावनाओं को भडकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाये.सत्यम चेनल ने इस घटना के विरोध में काली पट्टी बांध कर दफ्तर में काम किया.चेनल के सम्पादक हृदेश सिंह ने कहा कि देश कि जनता को भी एक जुट होकर ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए.बुरा भला ब्लॉग के सम्पादक शिवम् मिश्र ने भी इस घटना को गलत बताया.इस मोके पर सुबोध तिवारी.चेतन चतुर्वेदी.विशाल शर्मा.मुकेश कश्यप.नेहा सिंह.अमित उपाध्याय.कोशल यादव.पंकज चौहान.आशीष दीक्षित.प्रगति चौहान गौरव सहित कई मीडिया कर्मी मौजूद रहे.

सिर्फ 19 रुपये में पुराना नंबर रखना संभव


अगर आप एक मोबाइल कंपनी की सेवाएं छोड़ कर किसी दूसरी कंपनी का कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आपको केवल एक मुश्त 19 रुपये खर्च करने होंगे।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण [ट्राई] ने शुक्रवार को इस बारे में साफ निर्देश दूरसंचार कंपनियों को दे दिए। इस निर्देश के मुताबिक नंबर पोर्टबिलिटी की सुविधा लेने वाले ग्राहकों को पुराने नंबर जारी रखने के लिए 19 रुपये का भुगतान करना होगा।

महानगरों सहित 'ए' श्रेणी के शहरों में नंबर पोर्टबिलिटी की सुविधा 31 दिसंबर, 2009 से लागू की जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में यह मार्च, 2010 से लागू की जानी है।

इस बारे में ट्राई की तरफ से जारी प्रावधानों के मुताबिक यह शुल्क ग्राहकों को नई सेवा प्रदाता कंपनी को देना होगा। शुल्क लगाने की मुख्य वजह यह है कि पुराने नंबर की जांच- पड़ताल नई कंपनी को अपने स्तर पर करनी होगा। इसमें वह चार दिनों का वक्त लेगी। अगर कंपनियां चाहें तो वे इस शुल्क को माफ भी कर सकती हैं।

माना जा रहा है कि मोबाइल सेवा में उतरने वाली नई कंपनियों ने नंबर पोर्टबिलिटी का फायदा उठाने की पूरी तैयारी कर ली है। चूंकि जिन शहरों में पहले चरण में यह सुविधा शुरू की जा रही है वहां पहले से ही काफी जबरदस्त प्रतिस्पद्र्धा चल रही है। पुरानी कंपनियों ने बाजार पर काफी हद तक कब्जा जमा लिया है। ऐसे में जिन कंपनियों को नया लाइसेंस मिला है वे मौजूदा कंपनियों के बाजार पर कब्जा जमाने के लिए इस सेवा का फायदा उठा सकती हैं। यह भी माना जा रहा है कि मौजूदा सेवा प्रदाता कंपनियां भी उन ग्राहकों के बाहर जाने से खुश होंगी जिनसे कोई खास कारोबार नहीं मिलता है। सनद रहे कि हाल ही में किये गये एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि 45 फीसदी उपभोक्ता मोबाइल फोन कंपनियों की सेवाओं से असंतुष्ट हैं। इससे यह भी पता चला है कि प्री पेड ग्राहक और कम इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अपनी सेवा प्रदाता कंपनी को छोड़ने में ज्यादा आनाकानी नहीं करेंगे।

भव्यता का प्रतीक मानी जाती थी पेंसिल !!


करीने से लिखे हुए खूबसूरत अक्षर भला किसे नहीं भाते। अक्षरों को खूबसूरत अंदाज देने में पेंसिल का सबसे अहम योगदान है, लेकिन कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि लेखनी को खूबसूरत अंदाज देने वाली पेंसिल किसी समय में वैभव का प्रतीक भी मानी जाती थी।

अपने शुरुआती समय में सभी पेंसिल पीले रंग की बनाई जाती थीं। इसका कारण था इसके ग्रेफाइट का चीन से आना। चीन में इस रंग को भव्यता का रंग माना जाता था और चीन ने ग्रेफाइट देने से पहले यह शर्त रखी थी कि सभी पेंसिलों को पीले रंग से बनाया जाए। पीले रंग की यह पेंसिल उस समय इसे रखने वाले की भव्यता और शान का प्रतीक मानी जाती थी।

बच्चों के जीवन में पेंसिल की उपयोगिता के संबंध में नर्सरी की शिक्षिका राम्या ने कहा 'आजकल कई माता-पिता अपने बच्चों को पेन से लिखने के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन शुरु में बच्चों को पेंसिल से लिखने की ही प्रेरणा दी जानी चाहिए। पेंसिल के इस्तेमाल से सुधरी लेखनी जिंदगी भर खूबसूरत बनी रहती है। राम्या ने कहा कि बच्चों को पेंसिल से विशेष आकृतियां बनाने को कहा जाता है, जिसे पेंसिल आर्ट का नाम दिया गया है।

रोहिणी में आर्ट क्लासेज चलाने वालीं दिव्या खंडेलवाल ने बताया कि नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों को पेंसिल आर्ट सिखाने से जिंदगी भर उनकी लेखनी और कला में उत्कृष्टता बनी रहती है। दिव्या ने बताया कि पेंसिल आर्ट के तहत बच्चों को पेंसिल से शेडिंग और ड्राइंग सिखाई जाती है। अब कई प्रतियोगिताओं में भी पेंसिल आर्ट को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे बच्चे इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

दुनिया के कई देशों में 19 नवंबर को पेंसिल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन अमेरिकी वैज्ञानिक हॉफमेन लिनमेन को रबर लगी हुई पेंसिल बनाने का पेटेंट मिला था। कई यूरोपीय देशों में इसे फ्री पेंसिल डे भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन पेंसिल फ्री बांटी जाती हैं। यूरोप में वर्ष 1622 से पेंसिलों का उत्पादन हो रहा है। पुराने समय की पेंसिल आज की पेंसिलों से अलग हुआ करती थीं। पहली अमेरिकी पेंसिल का निर्माण 1812 में हुआ था।

पेंसिल के बारे में एक मजेदार तथ्य यह भी माना जाता है कि एक सामान्य पेंसिल लगभग 45,000 शब्द लिख सकती है। साथ ही एक पेंसिल से लगभग 35 मील लंबी लाइन खींची जा सकती है। पेंसिल से शून्य गुरुत्वाकर्षणमें लिखना भी संभव है।

Friday, November 20, 2009

सचिन बने 30 हजारी


रिकार्डो के बादशाह सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बरस पूरे करने के चंद दिन बाद शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में अपने कुल अंतरराष्ट्रीय रनों की संख्या 30 हजार तक पहुंचाकर एक नया विश्व रिकार्ड बनाया, जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

तेंदुलकर ने शुक्रवार को अहमदाबाद में भारत की दूसरी पारी में चनाका वेलेगेदारा की गेंद को डीप स्क्वायर लेग में एक रन के लिए खेलकर जैसे ही अपने रनों की संख्या को 35 तक पहुंचाया तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

मास्टर ब्लास्टर ने 436 एकदिवसीय मैचों में 44.5 की औसत के साथ 17,178 रन बनाए हैं, जबकि वेलेगेदारा की गेंद पर एक रन के साथ टेस्ट मैचों में उनके रनों की संख्या 12,812 तक पहुंच गई। मुंबई के इस बल्लेबाज ने इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच में 10 रन की पारी खेली थी और क्रिकेट के इन तीनों प्रारूपों में उनकी कुल [17178, 12812, और 10] रन संख्या अब 30 हजार हो गई है।

तेंदुलकर के रिकार्ड की बराबरी करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रनों की सूची में मास्टर ब्लास्टर के बाद जिस बल्लेबाज का नंबर आता है वह रिकी पोंटिंग हैं और आस्ट्रेलियाई कप्तान 24,057 रनों के साथ भारतीय दिग्गज से काफी पीछे हैं।

तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट में रिकार्ड 45 शतक और 91 अर्धशतक के साथ 44.5 की औसत से रन बनाए हैं, जबकि टेस्ट मैचों में भी उन्होंने रिकार्ड 42 शतक और 53 अर्धशतक के साथ 54 से अधिक की बेजोड़ औसत के साथ रन बटोरे हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकार्ड 87 शतक [45 एकदिवसीय और 42 टेस्ट] शतक हैं।

इस मैच से पहले तेंदुलकर के नाम 596 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 29,961 रन दर्ज थे और उन्होंने तीस हजारी बनने के लिए 39 रन रन की दरकार थी। वह पहली पारी में केवल चार रन बनाने के बाद अपनी तीसरी गेंद पर ही वेलेगेदारा का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

तेंदुलकर और पोंटिंग के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में संन्यास ले चुके वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम आता है, जिन्होंने 430 मैचों में 46.28 की औसत से 22,358 रन बनाए हैं।

मौजूदा टेस्ट में 177 रन बनाकर भारत की पहली पारी को ढहने से बचाने वाले राहुल द्रविड़ 473 मैचों में 45।06 की औसत से 21588 रन बनाकर चौथे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर जाक कैलिस 436 मैचों में 49.11 की औसत के साथ 20,974 रन जोड़कर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

मैनपुरी जनपद के सभी खेल प्रेमियों की ओर से 'रिकार्डो के बादशाह' सचिन तेंदुलकर कों बहुत बहुत बधाइयाँ और आगे आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं !

कलाम ने टीपू को बताया था राकेट का अविष्कारक


'मैसूर के शेर' के नाम से मशहूर और कई बार अंग्रेजों को धूल चटा देने वाले टीपू सुल्तान राकेट के अविष्कारक तथा कुशल योजनाकार भी थे।

उन्होंने अपने शासनकाल में कई सड़कों का निर्माण कराया और सिंचाई व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए। टीपू ने एक बांध की नींव भी रखी थी। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने टीपू सुल्तान को राकेट का अविष्कारक बताया था। [देवनहल्ली वर्तमान में कर्नाटक का कोलर जिला] में 20 नवम्बर 1750 को जन्मे टीपू सुल्तान हैदर अली के पहले पुत्र थे।

इतिहासकार जीके भगत के अनुसार बहादुर और कुशल रणनीतिकार टीपू सुल्तान अपने जीते जी कभी भी ईस्ट इंडिया साम्राज्य के सामने नहीं झुके और फिरंगियों से जमकर लोहा लिया। मैसूर की दूसरी लड़ाई में अंग्रेजों को खदेड़ने में उन्होंने अपने पिता हैदर अली की काफी मदद की।

टीपू ने अपनी बहादुरी के चलते अंग्रेजों ही नहीं, बल्कि निजामों को भी धूल चटाई। अपनी हार से बौखलाए हैदराबाद के निजाम ने टीपू से गद्दारी की और अंग्रेजों से मिल गया।

मैसूर की तीसरी लड़ाई में अंग्रेज जब टीपू को नहीं हरा पाए तो उन्होंने मैसूर के इस शेर के साथ मेंगलूर संधि के नाम से एक सममझौता कर लिया, लेकिन फिरंगी धोखेबाज निकले। ईस्ट इंडिया कंपनी ने हैदराबाद के निजाम के साथ मिलकर चौथी बार टीपू पर जबर्दस्त हमला बोल दिया और आखिरकार 4 मई 1799 को श्रीरंगपट्टनम की रक्षा करते हुए टीपू शहीद हो गए।

मैसूर के इस शेर की सबसे बड़ी ताकत उनकी रॉकेट सेना थी। रॉकेटों के हमलों ने अंग्रेजों और निजामों को तितर-बितर कर दिया था। टीपू की शहादत के बाद अंग्रेज रंगपट्टनम से निशानी के तौर पर दो रॉकेटों को ब्रिटेन स्थित वूलविच म्यूजियम आर्टिलरी गैलरी में प्रदर्शनी के लिए ले गए।

भारत माता के इस 'शेर' को सभी मैनपुरी वासीयों का शत शत नमन !


बुरा भला

बुरा भला
Related Posts with Thumbnails

हिसाब -किताब

अनेकता में एकता

प्रिंट मीडिया पर ब्लॉगचर्चा Headline Animator

शेयर बाज़ार के हाल चाल

क्या ख़रीदे , क्या बेचें ?

लिखिए अपनी भाषा में