सदस्य

 

शनिवार, 29 जनवरी 2011

अब आपदाओं में भी काम करेंगे फोन

वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने एक ऐसी तकनीक ढूंढ निकाली है, जिसके इस्तेमाल से आपदाओं की स्थिति में भी मोबाइल फोन काम करेगा। इस तकनीक के जरिए उन इलाकों तक टावरों के सिग्नल पहुंचाए जा सकेंगे, जहां के टावर काम नहीं कर रहे अथवा किसी आपदा के कारण ध्वस्त हो गए हों।
फ्लिंडर्स विश्वविद्यालय के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने यह सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिससे मोबाइल टावर नहीं होने पर भी फोन किए जा सकेंगे। यह तकनीक निकटतम टावर से सिग्नल को प्रभावित इलाके तक पहुंचाती है।
इस शोध का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर पॉल गार्डनर ने बताया कि बिना किसी अतिरिक्त हार्डवेयर के आम फोन भी इस सॉफ्टवेयर के जरिए बिना टावर के काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी यह तकनीक सभी के लिए है इसलिए कोई भी सेवा प्रदाता इसका इस्तेमाल कर सकता है।
इस सॉफ्टवेयर के जरिए पिछड़े इलाकों में भी सिग्नल पहुंचाया जा सकेगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बाजार के उपभोक्ताओं तक यह तकनीक कब तक पहुंचाई जा सकेगी।

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

बारात के स्वागत में नाचती हुयी घोड़ी का नज़ारा

आइये आज आपको एक बारात में ले चलता हूँ ...

 मिलिए हमारे बड़े भाई श्री गुंजन मिश्रा जी से ... जी हाँ इनका ही विवाह है !
"कैसा लग रहा हूँ मैं ?" शायद गुंजन भाई यही सोच रहे है !

अब एक झलक बारात की ...

घोड़ी पर सवार दुल्हे मियाँ .. गुंजन मिश्रा

अब जिस ख़ास बात के लिए यह पोस्ट लगा रहा हूँ वह आप सब को बताता / दिखता हूँ ...

वहाँ बारात के स्वागत के लिए बधू पक्ष वालों ने एक नाचने वाली घोड़ी का इंतज़ाम किया हुआ था ... घोड़ी का नाच इस से पहले टीवी पर तो देखा था ... अपनी आँखों से पहली बार देखा तो सोचा आप सब को भी दिखवा दूँ |

लीजिये आप सब भी देखिये ...

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के फरौली गाँव में दिनांक २३/०१/२०११ को सम्पन्न हुए मैनपुरी के श्री गुंजन मिश्रा के विवाह में बारात के स्वागत में नाचती हुयी घोड़ी !


ब्लॉग आर्काइव

Twitter