सदस्य

 

गुरुवार, 25 नवंबर 2010

२६/११ की बरसी पर विशेष - एक रि पोस्ट

बताओ करें तो करें क्या ...................??????

हाँ हाँ यादो में है अब भी ,
क्या सुरीला वो जहाँ था ,
हमारे हाथो में रंगीन गुब्बारे थे
और दिल में महेकता समां था ..........


वो खवाबो की थी दुनिया ..........
वो किताबो की थी दुनिया ..................
साँसों में थे मचलते ज़लज़ले और
आँखों में 'वो' सुहाना नशा था |

वो जमी थी , आसमां था ...........
हम खड़े थे ,
क्या पता था ???
हम खड़े थे जहाँ पर उसी के किनारे एक गहेरा सा 'अंधा कुआँ' था ..................

फ़िर 'वो' आए 'भीड़' बन कर ,
हाथो में थे 'उनके' खंज़र ................
बोले फैंको यह किताबे , और संभालो यह सलाखें !!!
यह जो गहेरा सा 'कुआँ' है ................
हाँ .... हाँ .... 'अंधा' तो नहीं है !!
इस 'कुएं' में है 'खजाना' ......
कल की दुनिया तो 'यही' है ....


कूद जाओ ले के खंज़र ......
काट डालो जो हो अन्दर ............
तुम ही कल के हो..............


'शिवाजी'
..........



तुम ही कल के हो ...............



'सिकंदर'
................ ||






हम ने 'वो' ही किया जो 'उन्होंने' कहा,

क्युकी 'उनकी' तो 'खवहिश' यही थी ......
हम नहीं जानते यह भी कि क्यों 'यह' किया .............

क्युकी 'उनकी' 'फरमाइश' यही थी |


अब हमारे लगा 'ज़एका' 'खून' का .........
अब बताओ करें तो करें क्या ???
नहीं है 'कोई' जो हमें कुछ बताएं ..............
बताओ करें तो करें ..............

'क्या' ??????









फ़िल्म :- गुलाल ; संगीत :- पियूष मिश्रा ; गीतकार :- पियूष मिश्रा


२६/११ के सभी अमर शहीदों को सभी मैनपुरी वासीयों की ओर से शत शत नमन !

मंगलवार, 23 नवंबर 2010

सेकेंडों में करें डाटा सिंक - अब आ गया है - एमकैट फ्लैश लिंक

अगर आपको होम पीसी से पर्सनल नोटबुक में 6 जीबी गाने और डाटा ट्रासफर करना हों तो आप क्या करेंगे। निश्चित तौर पर आप पेनड्राइव का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन अगर इसकी कैपेसिटी ही केवल 2 या 4 जीबी की हो तो आपको डाटा ट्रासफर करने में घटों लग जाएंगे, क्योंकि पेनड्राइव से डाटा सिंक करने में काफी वक्त लगता है।

अब बाजार में एक ऐसा खास गैजेट आ गया है जो घटों के काम को मिनटों में निपटा देगा। कंप्यूटर उत्पाद बनाने वाली कंपनी एमकैट ने एक ऐसी डिवाइस लॉन्च की है जो केवल फटाफट डाटा सिंक करने के लिए ही बनी है। इस डिवाइस की कीमत है 990 रुपये।

[480 एमबीपीएस रफ्तार]
एमकैट फ्लैश लिंक नाम की यह डिवाइस पीसी से नोटबुक या नेटबुक में डाटा, फाइल, फोल्डर या आउटलुक को इंस्टैंट सिंक कर सकती है। यह डिवाइस दो कंप्यूटर्स को आपस में कनेक्ट करके उनका डाटा शेयर करती है। यह पूरी तरह से बूट-फ्री और इंस्टॉल्शन-फ्री है। 256 एमबी की बिल्टइन ऑनबोर्ड मेमोरी वाली यह डिवाइस मूवीज, म्यूजिक और डॉक्यूमेंट्स को 480 एमबीपीएस की रफ्तार से ट्रासफर कर सकती है।

[क्या है खास]

[डाटा शेयरिंग]: इस डिवाइस से दो पीसी के बीच भारी से भारी डाटा सेकेंडों में ट्रासफर हो सकता है।

[इंटरनेट शेयरिंग]: इस डिवाइस की यह भी खूबी है कि अगर आपके एक पीसी में इंटरनेट कनेक्शन है तो इस डिवाइस की मदद से दूसरे पीसी पर इंटरनेट शेयर कर सकते हैं।

[सीडी-डीवीडी शेयरिंग]: बाकी सभी खूबियों के अलावा बिना नेटवर्क केबल की मदद के इस डिवाइस के जरिए एक पीसी की सीडी-डीवीडी ड्राइव को दूसरे पीसी से कनेक्ट कर सकते हैं। नेटबुक में यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि उनमें सीडी-ड्राइव नहीं होती है।

[ऑउटलुक/फोल्डर शेयरिंग]: यह ऑउटलुक डाटा को आसानी से सिंक कर सकती है, साथ ही जरूरी फोल्डर भी ट्रासफर करके उनका बैकअप ले सकती है। सुरक्षा के लिहाज से यूजर डाटा की दो कापी भी रख सकता है।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter