सोहराब मोदी
| |
|
| |
| पूरा नाम | सोहराब मोदी |
| जन्म | 2 नवम्बर, 1897 |
| जन्म भूमि | बम्बई |
| मृत्यु | 28 जनवरी, 1984 |
| कर्म भूमि | मुम्बई |
| कर्म-क्षेत्र | अभिनेता, निर्माता व निर्देशक |
| मुख्य फ़िल्में | रज़िया सुल्तान, घर की लाज, कुंदन आदि |
| पुरस्कार-उपाधि | दादा साहब फाल्के पुरस्कार |
जीवन परिचय
सोहराब मोदी का जन्म 2 नवम्बर 1897 में बम्बई में हुआ था। सोहराब मोदी अपनी स्कूली शिक्षा खत्म करने के बाद वह अपने भाई केकी मोदी के साथ यात्रा प्रदर्शक का कार्य किया। सोहराब मोदी ने कुछ मूक फ़िल्मों के अनुभव के साथ एक पारसी रंगमंच से बतौर अभिनेता के रूप में शुरुआत की थी। सोहराब मोदी ने सन 1935 में स्टेज फ़िल्म कंपनी की स्थापना की थी।प्रमुख फ़िल्में
सोहराब मोदी की कुछ प्रमुख फ़िल्में हैं जिनमें उन्होंने बतौर अभिनेता काम किया है।| सन | फ़िल्म नाम |
|---|---|
| 1983 | रज़िया सुल्तान |
| 1979 | घर की लाज |
| 1971 | ज्वाला |
| 1971 | एक नारी एक ब्रह्मचारी |
| 1960 | काला बाज़ार |
| 1958 | यहूदी |
| 1956 | राज हठ |
| 1955 | कुंदन |
| 1950 | शीश महल |
पुरस्कार
सोहराब मोदी को सन 1980 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।निधन
फ़िल्मी दुनिया में 'बब्बर शेर' के नाम से प्रसिद्ध सोहराब मोदी का 28 जनवरी 1984 में निधन हो गया।
सोहराब मोदी जी को उनकी १२१ वीं जयंती पर शत शत नमन !

नमन।
जवाब देंहटाएंविनम्र श्रद्धांजलि
जवाब देंहटाएं