सदस्य

नयी पोस्ट की जानकारी लें ईमेल से

 

Wednesday, July 18, 2012

मुझसे ये आसू नहीं देखे जाते, आई हेट टीयर्स ... राजेश खन्ना

राजेश खन्ना (29 December 1942 - 18 July 2012)
"  बाबू मोशाय, हम सब तो रंगमंच की कठपुतलिया हैं ... जिसकी डोर उस ऊपर वाले के हाथों में है जहाँपनाह , कब कौन कहाँ कैसे उठेगा ये कोई नहीं जानता ... हा हा हा ... बाबू मोशाय जिंदगी और मौत उस ऊपरवाले के हाथ में है उसे ना आप बदल सकते हैं ना हम "  

अपने बाबू मोशाए को जाते जाते भी यह सीख दे कर जाने वाला 'आनंद' आज सच मे चला गया ... फिर कभी भी लौट कर न आने के लिए ... और कमाल की बात यह कि हम रो भी नहीं सकते ... हमारे रोते ही फिर नाराजगी भरी आवाज़ सुनाई देगी ... "पुष्पा, मुझसे ये आसू नहीं देखे जाते, आई हेट टीयर्स ..." साथ साथ अपना दर्द भी वो बयां कर देगा ... " ये तो मै ही जानता हूं कि जिंदगी के आखिरी मोड़ पर कितना अंधेरा है ... मै मरने से पहले मरना नहीं चाहता ..."

वैसे कितना सही कहता था न वो ... "  किसी बड़ी खुशी के इंतजार में हम अपनी ज़िन्दगी मे ये छोटे-छोटे खुशियों के मौके खो देते हैं... "

सुनते है उस खुदा के घर जो देर से जाता है उसको सज़ा मिलती है ... पर यहाँ भी अपना हीरो आराम से बच निकलेगा यह कहते हुये ... "  मै देर से आता नहीं हूं लेकिन क्या करूं, देर हो जाती है इसलिए माफी का हकदार हूं, अगर फिर भी किसी ने ना माफ किया हो तो मै यही कहना चाहता हूं हम को माफी देदो साहिब... "



 राजेश खन्ना जी को सभी मैनपुरी वासियों की ओर से शत शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि |

9 comments:

  1. सच में राजेश खन्ना का जाना एक युग के खत्म होने की शुरूआत जैसा है । हम तो जवां ही इनकी पिक्चरें देख देख के हुए थे । भावभीनी श्रद्धांजलि और नमन सिने जगत के इस ध्रुव तारे को

    ReplyDelete
  2. विनम्र श्रद्धांजलि..

    ReplyDelete
  3. इस महान कलाकार को विनम्र श्रद्धांजलि ...

    ReplyDelete
  4. वालीवुड के सुपर स्टार राजेश खन्ना जी को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि ..,,,,,

    RECENT POST ...: आई देश में आंधियाँ....

    ReplyDelete
  5. काका को विनम्र श्रधांजलि .

    ReplyDelete
  6. महानायक राजेश खन्ना को श्रद्धांजलि...।

    ReplyDelete
  7. श्री राजेश खन्नाजी को शत शत नमन और मेरी विनम्र श्रद्धांजलि ... एक्टिवे लाइफ

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

Blog Archive

Twitter