त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में तीखा, चटपटा और मसालेदार खाना सभी को बहुत भाता है। भूख न होने पर भी लोग जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। नतीजा एसिडिटी यानी पेट में गैस बनने की समस्या। मामूली जान पड़ने वाली यह समस्या कभी-कभी गंभीर हो जाती है। लक्षण : सीने और गले में जलन, मुंह में खत्र पानी आना, घबराहट होना, उल्टी आना, खाना खाने के बाद पेट भारी लगना, खाना हजम न होना, बेचैनी होना, भूख कम लगना, पेट साफ न होना। कई बार सांस लेने में भी कठिनाई होती है।
घरेलू उपाय :
-प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक से दो गिलास पानी पिएं।
-रोजमर्रा के आहार में छाछ और दही शामिल करें। ताजे खीरे का रायता एसिडिटी का बेहतरीन उपचार है।
-हरी पत्तेदार सब्जियां और अंकुरित अनाज खूब खाएं।
-एक कप पानी में कुछ बूंदें पुदीने की रस की डालकर पिएं।
-खाली पेट नारियल पानी पिएं
-आइसक्रीम खाने से राहत मिलती है।
-खाने के बाद मुंह में एक लौंग रखें।
-केला खाने से आराम मिलता है।
-धूम्रपान बिल्कुल मत करें।
-सोने के ठीक पहले खाना न खाएं।
-खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने की आदत डालें।
इस उम्मीद के साथ कि यह उपाय आपके लाभदायक सिद्ध होंगे ... और आप एसिडिटी पर विजय पायेंगे ...



मुझे तो बड़ी एसिडिटी रहती है। आपने अच्छा उपाय बता दिया है।
ReplyDeletevaah jnab hmari preshaani kafi hd tk dur kr daali hai aapne shurkiyaa ...akhtar khan akela kota rajsthan
ReplyDeleteसही समय पर सही सलाह।
ReplyDeleteIS UPYOGI JAANKAARI KE LIYE SHUKRIYA...
ReplyDeleteसबसे अच्छी सलाह तो आइसक्रीम खाने वाली लगी :)
ReplyDeleteनिहायत ही जरुरी पोस्ट - एक घरेलु नुश्खा अपनाएं, एसीडिटी होने पर 10 मिनट बाएं करवट लेटें। एसीडिटी छूमंतर। अनुभूत नुश्खा है और बरसों से आजमा रहा हूँ।
ReplyDeleteविजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं