सदस्य

नयी पोस्ट की जानकारी लें ईमेल से

 

Saturday, September 24, 2011

जन्मदिन मुबारक हो जिम्मी पाजी

भारत की 1983 विश्व कप जीत के नायक पूर्व आलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ जी का आज जन्मदिन है !
अमरनाथ ने 1969 से 1988 तक चले अपने करियर में 69 टेस्ट मैच में 4378 रन बनाए। उन्होंने इसके अलावा 85 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1924 रन भी जोड़े। उन्हें 1983 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में मैन आफ द मैच चुना गया था।
अमरनाथ ने 1969 में बिल लारी की अगुवाई वाली आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टेस्ट मैचों में पदार्पण किया। वह 1981-82 में रणजी खिताब जीतने वाली दिल्ली टीम के कप्तान भी थे। स्वतंत्र भारत के पहले टेस्ट कप्तान और मोहिंदर के पिता लाला अमरनाथ 1994 में शुरू हुए इस पुरस्कार को हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने बांग्लादेश और मोरक्को की राष्ट्रीय टीमों के अलावा राजस्थान की रणजी ट्राफी टीम को कोचिंग भी दी।
आज भी अमरनाथ क्रिकेट कों एक कमेंटेटर के रूप में अपना योगदान दे रहे है |


मैनपुरी जनपद के सभी क्रिकेट प्रेमियों की ओर से मोहिंदर अमरनाथ जी कों जन्मदिन की बहुत बहुत बधाइयाँ और शुभकामनाएं !

5 comments:

  1. पहले विश्वकप के नायक को जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  2. मोहिंदर अमरनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें! सुन्दर प्रस्तुती!

    ReplyDelete
  3. अमरनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें !

    ReplyDelete
  4. पाकिस्तानी लड़कियों को जेब में लाल रुमाल रख कर लुभाने वाले जिम्मी को बधाई...

    नीरज

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

Blog Archive

Twitter