सदस्य

 

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2010

सूर्य की हैरतअंगेज तस्वीरें मिलीं


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य की कुछ दंग कर देने वाली तस्वीरें जारी की हैं। इससे पहले सूर्य की ऐसी तस्वीरें नहीं मिली थीं। कुछ तस्वीरों में सूर्य से बहकर बाहर आता तरल पदार्थ दिखाई दे रहा है जबकि अन्य तस्वीरों में सूर्य की सतह के अत्यंत करीब होने वाली गतिविधियां दिखती हैं।

सूर्य की ये तस्वीरें नासा द्वारा हाल ही में अंतरिक्ष में भेजी गई सौर गतिशील वेधशाला सोलर डाइनेमिक्स आब्जरवेटरी [एसडीओ] ने उतारी हैं। नासा ने अपने इस अभियान को 'लिविंग विद ए स्टार प्रोग्राम' [एलडब्ल्यूएस] नाम दिया है। सूर्य और अंतरिक्ष के पर्यावरण के अध्ययन के लिए नासा द्वारा संचालित कई अभियानों में यह भी एक है।

वाशिंगटन स्थित नासा मुख्यालय के हेलियोफिजिक्स विभाग के निदेशक रिचर्ड फिशर ने कहा, 'इन शुरुआती तस्वीरों से सूर्य की गतिशीलता का पता चलता है। ऐसा मैंने पिछले 40 वर्षो से अधिक समय से जारी सूर्य से संबंधित शोध के दौरान नहीं देखा था।' एसडीओ प्रोजेक्ट से जुड़े वैज्ञानिक डीन पेसनेल ने भी कहा कि इन आश्चर्यजनक तस्वीरों से हमारे गतिशील सूर्य के बारे में नई जानकारी मिली है। वास्तव में यह सूर्य को समझने में एडीओ के योगदान की शुरुआत भर है।

नासा के एलडब्ल्यूएस कार्यक्रम का मकसद सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के जुड़ाव के उन पहलुओं के बारे में वैज्ञानिक समझ विकसित करना है जिससे हमारा जीवन सीधे तौर पर प्रभावित होता है। फिशर ने कहा, 'एसडीओ सूर्य और उसकी प्रक्रियाओं के बारे में हमारी समझ को बदल देगा। इस अभियान का विज्ञान पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। ठीक उसी तरह जैसा आधुनिक खगोल भौतिकी में हबल अंतरिक्ष टेलीस्कोप का पड़ा है।'

2 टिप्‍पणियां:

  1. रोचक जानकारी है। वैसे हर नये तरीके से देखने पर सूरज के बारे में और अन्य दूसरी अन्तरिक्ष की चीजों के बारे में नयी जानकारी मिलती है।

    जवाब देंहटाएं
  2. आभार यह तस्वीरें दिखाने का.

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter