सदस्य

 

सोमवार, 3 अगस्त 2009

6 व 7 को बैंककर्मी हड़ताल पर

वेतन में वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर सरकार से साथ बातचीत के विफल हो जाने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने गुरुवार और शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष एन एस विर्क ने कहा कि हमारी बातचीत सफल नहीं रही। हम मंगलवार को फिर से बैठक कर रहे है। लेकिन आज की तारीख में हम 21 जुलाई को दिए गए नोटिस के आधार पर हड़ताल पर जा रहे है। हड़ताल की घोषणा बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के अलग-अलग नौ संघों के संगठन यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की है।

सरकार ने इन संघों से कहा था कि वे बैंकों के प्रबंधन के संगठन इंडियन बैंक एसोसिएशन व मुख्य श्रम आयुक्त के साथ बातचीत करें। कर्मचारियों की मांगों में वेतन में वृद्धि और विकलांग कर्मचारियों व कर्मचारियों की मौत पर उनके परिजनों को पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख है।

1 टिप्पणी:

आपकी टिप्पणियों की मुझे प्रतीक्षा रहती है,आप अपना अमूल्य समय मेरे लिए निकालते हैं। इसके लिए कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

ब्लॉग आर्काइव

Twitter